
मिशन 2024 के लिए बीजेपी का स्पेशल प्लान, ईसाई समुदाय तक पहुंच के लिए बनाई विशेष रणनीति
AajTak
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी भारतीयों की है और पार्टी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है. 25 दिसंबर को बीजेपी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए और जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता विभिन्न चर्चों में गए.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' नारे के तहत रणनीति तैयार की है. विपक्षी दलों द्वारा अक्सर आरोप लगाया जाता रहा है कि देश में ईसाई आबादी के बीच विश्वास की कमी बढ़ रही है और विपक्ष के इसी धारणा को बदलने के लिए अब भगवा पार्टी ने अब अपना मिशन बना लिया है. इसी कड़ी में बीजेपी की ओर से हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए.
जब चर्च पहुंचे जेपी नड्डा
ईसाई समुदाय को संदेश देते हुए बीजेपी ने 25 दिसंबर को कई कार्यक्रम आयोजित किए. क्रिसमस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च में प्रार्थना की. इसके बाद नड्डा ने ईसा मसीह के जीवन को लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए एक बयान भी दिया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया.
पीएम ने की कार्यक्रम की मेजबानी
उसी दिन, प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर एक विशेष क्रिसमस कार्यक्रम की मेजबानी की जिसमें ईसाई समुदाय के कई सदस्यों ने भाग लिया. यह क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए किसी प्रधानमंत्री द्वारा अपने आवास पर आयोजित किया गया पहला कार्यक्रम था. एक साल में यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ईसाई समुदाय तक पहुंचे हैं.
ईसाई समुदाय के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल एंटनी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने प्रमुख चर्च पादरियों, उद्यमियों, एथलीटों, डॉक्टरों, वकीलों और कई अन्य लोगों सहित समुदाय के नेताओं की मेजबानी की थी.हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी क्रिसमस समारोह के लिए सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च गए थे. यह भाजपा की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति का हिस्सा है.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








