
मिशन शक्ति 3.0: नए कलेवर में नजर आएगा मिशन शक्ति का तीसरा चरण, जानें किन्हें मिलेगा लाभ?
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति 3.0 को नए कलेवर में पेश करने वाली है. इस योजना के तीसरे चरण की शुरुआत रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर की जाएगी. निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत सीएम योगी 451 करोड़ रुपये सीधे तौर पर कुल 29.68 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत करने वाली है. इस योजना में महिलाओं को सीधे रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, वहीं उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











