
मिलेगा Confirm Rail Tatkal Ticket, IRCTC पर करना होगा ये छोटा काम, एजेंट का भी झंझट खत्म!
AajTak
IRCTC CONFIRM TATKAL TICKET: अगर आपको भी IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट नहीं मिल पाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको केवल IRCTC पर एक ऑप्शन का इस्तेमाल करना होगा. इससे आप काफी आसानी से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे. इसका पूरा प्रोसेस यहां पर बता रहे हैं.
IRCTC CONFIRM TATKAL TICKET: ट्रेन से सफर काफी लोग करते हैं. लंबी दूरी के लिए कई लोगों की पहली पसंद ट्रेन की यात्रा ही होती है. हालांकि, इसके लिए आपको रिजर्वेशन की जरूरत होती है. बिजी रूट में रिजर्वेशन लेने में काफी ज्यादा दिक्कत आती है.
इसके लिए रेलवे तत्काल टिकट (TATKAL TICKET) का ऑप्शन देता है. लेकिन, कम सीट और डिमांड ज्यादा रहने की वजह से कन्फर्म तत्काल टिकट (CONFIRM TATKAL TICKET) बुक करने में काफी दिक्कत आती है.
हालांकि, आप काफी आसानी से अपने लिए कन्फर्म तत्काल टिकट बुक (CONFIRM TATKAL TICKET) कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की भी जरूरत नहीं होगी और आप एजेंट्स के चक्कर लगाने के झंझट से भी फ्री हो जाएंगे.
IRCTC के जरिए कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस हम आपको यहां पर बता रहे हैं. ये तरीका काफी आसान है. इसके लिए आपको केवल IRCTC पर एक ऑप्शन करना होगा.
मास्टर लिस्ट ऑप्शन की लें मदद
ये ऑप्शन मास्टर लिस्ट का है. IRCTC यूजर्स को मास्टर लिस्ट बनाने की फैसिलिटी देता है. इसके लिए आपको IRCTC अकाउंट सेटिंग में जाकर मास्टर लिस्ट बनाना होगा. मास्टर लिस्ट में आप उनलोगों की डिटेल्स ऐड कर सकते हैं जिनका टिकट आपको बुक करना है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











