
मिलिट्री ग्रेड टफनेस के साथ Nokia का नया फोन भारत में लॉन्च, गिरने पर भी नहीं टूटेगा!
AajTak
Nokia XR20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में मिलिट्री ग्रेड डिजाइन दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक, ये 1.8-मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंट है और एक घंटे तक पानी के अंदर भी रह सकता है.
Nokia XR20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में मिलिट्री ग्रेड डिजाइन दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक, ये 1.8-मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंट है और एक घंटे तक पानी के अंदर भी रह सकता है. साथ ही ये एक्स्ट्रीम टेम्परेचर में भी सर्वाइव कर सकता है. इन सबके अलावा नोकिया के इस नए फोन में Zeiss ऑप्टिक्स भी दिए गए हैं.
Nokia XR20 की कीमत सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 46,999 रुपये रखी गई है. फोन के लिए प्री-बुकिंग की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी. वहीं, इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से की जाएगी. इसे ग्रेनाइट और अल्ट्रा-ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे.
वहीं, लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Nokia XR20 के साथ 3,599 रुपये का Nokia Power Earbuds Lite फ्री मिलेगा. HMD ग्लोबल ने ये भी घोषणा की है कि फोन की प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को फ्री में एक साल के लिए स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मिलेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












