
'मिला जिंदगी भर का दर्द', बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड गई लड़की के साथ हादसा
AajTak
लड़की बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड गई थी. लेकिन वहां हादसे का शिकार हो गई. उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. लड़की ने कहा कि थाईलैंड ट्रिप उसे जिंदगी भर का दर्द दे गई. फिलहाल, लड़की अपने देश लौट आई है और उसका इलाज चल रहा है. खुद उसने अपनी कहानी बताई है.
21 साल की एक लड़की छुट्टियां बिताने थाईलैंड गई थी. लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी था. ठहरने के लिए दोनों ने समुद्र किनारे एक लग्जरी होटल बुक किया था. लेकिन होटल में लड़की के साथ ऐसा हादसा हो गया जो उसे जिंदगी भर का दर्द दे गया. डॉक्टरों ने बताया कि अब वह फिर कभी चल-फिर नहीं पाएगी.
लड़की का नाम मैडी निएले-शंक्स्टर है. वह ब्रिटेन की रहने वाली हैं. मैडी पेशे से ब्यूटीशियन हैं. वो हाल ही में बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड के Ko Pha Ngan आइलैंड घूमने गई थीं. तभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं. डेली स्टार के मुताबिक, मैडी तीन हफ्ते की ट्रिप पर थाईलैंड गई थीं लेकिन इसी बीच होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गईं. ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं.
इस हादसे के बाद मैडी अब अपने देश लौट आई हैं. यहां उनका इलाज जारी है. एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये ट्रिप उन्हें जिंदगी भर का दर्द दे गई. मैडी ने कहा- मेरी रीढ़ में फ्रैक्चर हुआ है. चेस्ट में बल्ड और पानी जमा हो गया है. इसका ट्रीटमेंट चल रहा है. अब शायद कभी चल-फिर नहीं पाऊंगी. यह बहुत दर्दनाक है.
बताया गया कि होटल की बालकनी में सेफ़्टी का ध्यान नहीं दिया गया था, इसलिए मैडी नीचे गिर पड़ीं. गिरने के बाद करीब 40 मिनट बाद एंबुलेंस सर्विस मौके पर पहुंची. इतना ही नहीं मैडी का पर्स और कार्ड भी चोरी हो गया. इस दौरान साथ में उनका बॉयफ्रेंड था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











