
मिलावटी तेल खा रहे हैं एक-चौथाई लोग, विटामिन के नाम पर मिलाए जा रहे नशीले केमिकल
AajTak
इस टेस्ट में ये भी पता चला कि खाने के तेल में विटामिन ए और विटामिन डी मिलाए जाने के दावे फर्जी हैं. इनकी जगह पर कंपनियों ने ऐसे केमिकल का तय मात्रा से अधिक इस्तेमाल किया, जो कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं.
बाजार से खाने का तेल (Edible Oil) खरीदने वाले एक-चौथाई लोग हर रोज भोजन में जहर का सेवन कर रहे हैं. कंपनियां भले ही विटामिन ए (Vitamin A) से लेकर विटामिन डी (Vitamin D) तक होने के दावे कर देती हों, लेकिन टेस्ट करने पर इनमें मात्रा से अधिक नशीले केमिकल पाए गए हैं. यह टेस्ट किसी और ने नहीं बल्कि सरकारी फूड रेग्यूलेटर एफएसएसएआई (FSSAI) ने किए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












