
मिमिक्री से बोतलतोड़ 'युद्ध' तक पहुंचे TMC सांसद कल्याण बनर्जी... वक्फ बिल पर JPC में इतना बवाल तो आगे क्या होगा?
AajTak
विवादों से नाता लंबा रखने वाले कल्याण बनर्जी संसद सत्र चलने के दौरान भी सुर्खियों में रहे. ममता बनर्जी के वफादार और चार बार के सांसद कल्याण बनर्जी जब संसद में बोलते हैं तो वायरल हो जाते हैं. लेकिन अबकी बार बयानों से चुभते हुए वार करने वाले कल्याण बनर्जी ने ऐसा कुछ कर दिया, जहां घाव टीएमसी सांसद के हाथ में ही हो गया. जिनका हाथ संभाले ओवैसी चलते और संजय सिंह दिलासा देते दिखे.
संसद के भीतर से हंगामा, शोरगुल, नारेबाजी, मिर्ची पाउडर का स्प्रे, मेज पर चढ़ना, कागज फाड़कर उड़ाना जैसी संसदीय लोकतंत्र को शर्मसार करती सियासी तस्वीरें तभी आती रही हैं, जब संसद का कोई सत्र चल रहा हो. लेकिन अबकी बार बिना सत्र चले ही दो सांसदों के बीच ऐसी तू-तू-मैं-मैं और जुबानी झड़प हुई कि हाथ से खून तक बहने लगा. दिसंबर 2023 में संसद से सस्पेंड हुए सांसदों के समर्थन में उपराष्ट्रपति की अपमानजनक मिमिक्री करते टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी दिखे थे.
विवादों से नाता लंबा रखने वाले कल्याण बनर्जी संसद सत्र चलने के दौरान भी सुर्खियों में रहे. ममता बनर्जी के वफादार और चार बार के सांसद कल्याण बनर्जी जब संसद में बोलते हैं तो वायरल हो जाते हैं. लेकिन अबकी बार बयानों से चुभते हुए वार करने वाले कल्याण बनर्जी ने ऐसा कुछ कर दिया, जहां घाव टीएमसी सांसद के हाथ में ही हो गया. जिनका हाथ संभाले ओवैसी चलते और संजय सिंह दिलासा देते दिखे.
दरअसल, मंगलवार को वक्फ बिल के लिए बनी जेपीसी की बैठक के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय में बड़ी झड़प हुई. दावा ये है कि बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली जेपीसी में रिटायर्ड जज और वकीलों की राय सुनी जा रही थी. तभी बीच में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी, जो पहले ही कई बार बोल चुके थे, फिर से टोकते हुए बीच में बोलने लगे. सूत्र कहते हैं कि कल्याण बनर्जी की तरफ से बीच में टोकाटाकी का विरोध पश्चिम बंगाल से ही आने वाले बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने किया. दावा है कि इसी के बाद दोनों सांसदों के बीच जमकर असंसदीय भाषा में तू-तू-मैं-मैं होने लगी.
कल्याण बनर्जी जेपीसी की बैठक से सस्पेंड
दावा है कि अपने सामने रखी कांच की बोतल को सांसद कल्याण बनर्जी ने पटक दिया. जिसमें उनके ही हाथ में चोट लगी. जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल का तो दावा है कि कल्याण बनर्जी ने इसके बाद टूटी हुई बोतल उनकी कुर्सी की तरफ भी फेंकी. हंगामे के बाद जेपीसी की बैठक में कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अगली बैठक से सस्पेंड करने पर सहमति बनी. यानी वह अगली जेपीसी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
देश में वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख एकड़ से अधिक जमीन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










