
मिनटों में 26 लोगों को खत्म कर सकता है ये ऑक्टोपस, हाथ में लेकर घूमती रही महिला
AajTak
इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला हाल ही में इंडोनेशिया में छुट्टियां बिताने गई थीं. इस दौरान वे इंडोनेशिया के बाली में मौजूद थीं और उन्होंने एक छोटे से ऑक्टोपस को अपने हाथ में ले रखा था. लेकिन उन्हें शायद ही ये एहसास था कि ये मासूम सा दिखने वाला ऑक्टोपस एक खतरनाक जीव है जो मिनटों में 26 आदमियों को ढेर कर सकता है.
इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला हाल ही में इंडोनेशिया में छुट्टियां बिताने गई थी. इस दौरान वह इंडोनेशिया के बाली में मौजूद थी और उसने एक छोटे से ऑक्टोपस को अपने हाथ में ले रखा था. लेकिन उसे शायद ही ये एहसास था कि ये मासूम सा दिखने वाला ऑक्टोपस एक खतरनाक जीव है जो मिनटों में 26 आदमियों को ढेर कर सकता है. (फोटो क्रेडिट: kaaayypeeee इंस्टाग्राम) केलिन नाम की इस महिला ने अपना एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केलिन के हाथ में ब्लू रिंग ऑक्टोपस मौजूद है. इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि केलिन इस ऑक्टोपस के बारे में गूगल पर सर्च करती हैं और देखती हैं कि ये ऑक्टोपस अपने जहर के जरिए 26 लोगों को कुछ मिनटों में खत्म कर सकता है. (फोटो क्रेडिट: kaaayypeeee इंस्टाग्राम) इस ब्लू रिंग ऑक्टोपस के काटने के बाद खास दर्द तो नहीं होता है लेकिन दस मिनटों के बाद ही शरीर सुन्न पड़ने लगता है. इस ऑक्टोपस के जहर में न्यूरोटॉक्सिन टेट्रोडोटॉक्सिन मौजूद होता है जो किसी भी इंसान को सेकेंड्स में पैरालाइज कर सकता है और इसके बाद इंसान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और उसकी मौत हो जाती है. (फोटो क्रेडिट: kaaayypeeee इंस्टाग्राम)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











