
मिनटों में लूट! SUV से दीवार तोड़ी, 1 मिलियन डॉलर की ज्वेलरी उड़ाई, कैलिफोर्निया का शॉकिंग वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर लूट का एक अविश्वसनीय वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो ऐसा लगता है मानो किसी एक्शन फिल्म का सीन हो. तेज रफ्तार एसयूवी अचानक ज्वेलरी स्टोर के दरवाज़े पर चढ़ती है और पलभर में कांच की दीवार तोड़कर अंदर घुस जाती है.
कैलिफोर्निया के ऐनाहाइम हिल्स में एक ज्वेलरी स्टोर पर हुआ फिल्मी अंदाज का हमला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सर्विलांस वीडियो में दिखा कि कैसे दिनदहाड़े एक SUV सीधे क्लासिक ज्वेलर्स के मुख्य दरवाजे में घुस गई और अगले ही पल नकाबपोश चोरों ने दुकान को मिनटों में साफ कर दिया.
सीसीटीवी फुटेज में दो ग्राहक स्टोर में बैठे दिखाई देते हैं. तभी बाहर खड़ी एसयूवी अचानक तेज रफ्तार पकड़ती है और जोरदार धमाके के साथ कांच के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर घुस जाती है. कांच और फ्रेम टूटकर चारों तरफ बिखर जाते हैं.
इसके तुरंत बाद तीन चोर हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर डिस्प्ले केस तोड़ते दिखते हैं, जबकि चौथा दरवाजे पर खड़ा 'निगरानी' कर रहा होता है.पूरी घटना इतनी अचानक होती है कि सामने बैठा एक ग्राहक हाथ में मोबाइल लिए जैसे पत्थर का हो जाता है और वहीं जड़ खड़ा रह जाता है.
देखें वीडियो
स्टोर मालिक ने बताई पूरी कहानी
ऐनाहाइम स्थित चैनल से बातचीत में स्टोर के मालिक रैम्सी टाबेलो ने बताया कि आठ–दस लोग मास्क, हथौड़े और लोहे की छड़ें लेकर दुकान में घुसे. मेरी बंदूक टेबल पर रखी थी, उन्होंने उसे भी उठा लिया। उसी पल लगा कि अब वे मुझे गोली मार देंगे.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











