
मित्र देशों से हथियार मांग रहे जेलेंस्की, युद्धपोत खोकर बेकाबू हुआ रूस, देखें ब्रेकिंग न्यूज
AajTak
युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान आया है. जेलेंस्की ने कहा कि वो किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे. आखिरी दम तक रूस के खिलाफ जंग जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने मित्र देशों से और हथियारों की मांग की है. युद्धपोत खोने के बाद रूस ने यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा है. पहली बार रूस ने यूक्रेन की जंग में सबसे खतररनाक बॉम्बर टुपोलेव टीयू-22एम3 को उतार दिया. पोर्ट सिटी मारियूपोल पर रूस ने इसी बॉम्बर से कारपेट बॉम्बिंग कर दी. मारियूपोल पर इतने बम गिराए कि पूरा शहर तबाह हो गया, बर्बाद हो गया. अब घर-घर खंडहर है, इमारतें मलबा बन गईं हैं. TU-22M3 रूस का सबसे लंबी दूर तक उड़ान भरने वाला सबसे खतरनाक बॉम्बर है. रूस ने पहली बार मारियूपोल को तबाह करने के लिए इस बॉम्बर को उतारा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











