
'मिड डे मील' में थी मरी हुई छिपकली, खाना खाकर बीमार 35 बच्चे अस्पताल में भर्ती
AajTak
बांकुरा में आंगनबाड़ी केंद्र में मिड डे मील खाने के बाद करीब 35 छात्र बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगा. इसके बाद आनन-फानन सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. जांच के लिए आए कर्मचारी ने बताया कि मिड डे मिल खाने में छिपकली थी.
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में ICDS यानी आंगनबाड़ी केंद्र में मिड डे मील खाने के बाद करीब 35 छात्र बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगा. इसके बाद आनन-फानन सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई.
जांच के लिए आए कर्मचारी ने बताया कि मिड डे मिल खाने में छिपकली थी. दरअसल, खाने के दौरान एक बच्चे की मां ने अचानक दाल के बर्तन में छिपकली देखी. वह बच्चे को रोक पाती, तब तक सभी बच्चे खाना खा चुके थे.
इसके बाद हालत बिगड़ती देख सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. सभी को जल्द इलाज के बाद घर भेज दिया जाएगा.
बिहार में भी बीमार हो गए थे 36 बच्चे
बता दें कि इससे पहले भी बिहार के सारण में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में छिपकली मिली थी. इस खाने को खाने से करीब 36 बच्चों की तबीयत बिगड़ी गई थी. आनन-फानन में स्कूल में मौजूद टीचर ने सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी थी.
मामला डुमरी पंचायत के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय का था. टीचर्स का कहना था कि NGO द्वारा बनाया जाने वाला खाना खाने के लायक नहीं है. उधर, 16 जुलाई 2013 को सारण के मशरक के एक स्कूल में जहरीला मिड-डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










