
तुर्की में गिरीं मिसाइलें तो PAK को सताया ईरानी हमले का डर, आनन-फानन में शुरू किया ये ऑपरेशन
AajTak
ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस खतरे के बीच पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र' शुरू किया है.
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग में ईरानी मिसाइलें तुर्की को भी निशाना बना रही हैं. सोमवार को भी ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलेस्टिक मिसाइल दागी जिसे पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. तुर्की पर ईरानी खतरों के बीच अब उसके करीबी दोस्त पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार को खतरे से बचाने के लिए ‘ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र’ शुरू किया है.
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की नौसेना ने राष्ट्रीय शिपिंग और समुद्री व्यापार को प्रभावित करने वाले खतरों से निपटने के लिए ये ऑपरेशन शुरू किया है.
बयान में कहा गया कि यह फैसला क्षेत्र में बदलते समुद्री सुरक्षा हालात और अहम समुद्री मार्गों में खतरों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
ISPR के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह पहल इसलिए शुरू की है ताकि देश की एनर्जी सप्लाई में आनेवाली किसी भी रुकावट को रोका जाए और समुद्री संचार मार्गों की सुरक्षा की जाए.
बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की नौसेना मौजूदा समुद्री हालात से पूरी तरह अवगत है और व्यापारी जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही है ताकि उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.
तुर्की पर हमले के बीच पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.






