
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
ABP News
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में निगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. हालांकि, बाजार की चाल इस बार पर निर्भर करेगी कि संघर्ष कितने समय तक चलता है.
Stock Market Outlook: विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में निगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. हालांकि, बाजार में गिरावट इस बार पर निर्भर करेगी कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है.
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था. ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह पुष्टि की कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं.
क्या है विशेषज्ञ की राय?
भू-राजनीतिक स्थिति के अलावा, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी. होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि, पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बाद निवेशकों का उत्साह और भी कम हो गया है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












