
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! US-ईरान में कभी भी छिड़ सकती है जंग, एक्सपर्ट बोले- हफ्तों तक चलेगी वॉर
AajTak
अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध कई हफ्तों तक जारी रह सकता है. इजरायल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख आमोस याडलिन ने कहा कि संघर्ष की संभावना पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है.
मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों व विश्लेषकों ने आशंका जताई है कि दोनों देशों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य टकराव कुछ ही दिनों में शुरू हो सकता है. अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध कई हफ्तों तक जारी रह सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख आमोस याडलिन ने कहा कि संघर्ष की संभावना पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. उनका कहना है कि अमेरिका जैसे महाशक्ति युद्ध में तुरंत नहीं कूदती, लेकिन सैन्य तैयारियां स्पष्ट संकेत दे रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में सैन्य कार्रवाई की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सूत्रों का कहना है कि ट्रंप ईरान के रुख से नाराज हैं और 'सभी विकल्प खुले हैं' वाला बयान अब विश्वसनीय सैन्य तैयारी के साथ जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि यदि हमला होता है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला व्यापक अभियान हो सकता है, जिसमें इजरायल की भी संयुक्त भूमिका होगी.
युद्ध में इजरायल भी हो सकता है शामिल
इजरायल की ओर से भी युद्ध की आशंका को लेकर संकेत मिले हैं. सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के सांसद बोअज बिस्मुथ ने कहा कि देश चुनौतीपूर्ण दिनों का सामना कर रहा है और हर नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि ईरान के साथ टकराव कब होगा. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक सेना कई संभावित परिदृश्यों के लिए तैयारी कर रही है.
तनाव के बीच तेहरान प्रांत के परंद इलाके में बुधवार को आग लगने और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की खबरों ने आशंकाएं और बढ़ा दीं. हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि धुआं नदी किनारे घास जलने की वजह से उठा था और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







