
मिडिल ईस्ट में जंग... दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 100 फ्लाइट्स रद्द, कई जगह फंसे यात्री
AajTak
इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद शनिवार को 400 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा. आज भी मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों के ऊपर हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं.
इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर के बाद दुनियाभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं.
हमले के चलते हवाई यातायात पर काफी असर हुआ है. शनिवार को भी 410 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं, जो एयरस्पेस बंद होने के कारण फंस गए हैं. क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए एअर इंडिया ने भी अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अतिरिक्त कटौती करने का फैसला लिया है.दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स रद्द
ईरान और मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों के ऊपर हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर भी असर देखने को मिला है. अब तक कुल 100 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिनमें 60 प्रस्थान (डिपार्चर) और 40 आगमन (अराइवल) की उड़ानें शामिल हैं.
यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्य-पूर्व में बदलते राजनीतिक हालात के चलते पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है.
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें.
इंडिगो ने भी यात्रियों को जानकारी दी है कि मौजूदा हालात को देखते हुए, मध्य पूर्व के हवाई क्षेत्र से होकर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रोक को अब 2 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






