
मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
ABP News
वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता के बीच निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है. जिसका असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा है. ...
Top Companies Market Cap Fall: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता के बीच निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है. जिसका असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा है.
लगातार बिकवाली के दबाव की वजह से देश की कई दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है. जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा हैं. आइए आंकड़ों से समझते है इस पूरे मामले को.....
टॉप 8 कंपनियों की वैल्यू घटी
पिछले हफ्ते बाजार में बनी कमजोरी का असर देश की शीर्ष कंपनियों पर भी देखने को मिला. बीते पूरे सप्ताह की बात करें तो, देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












