
मिट्टी बचाओ अभियानः 26 देशों के बाद भारत पहुंची सद्गुरु की मोटरसाइकिल यात्रा
AajTak
भारतीय नौसेना ने अपने बैंड पर ‘सेव-सॉयल’ एंथम बजाकर सद्गुरु का भव्य स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने ‘धरती की पुकार, धरती की ललकार, धरती की दहाड़, मिट्टी बचाओ पेड़ लगाओ’ के नारे भी लगाए.
हड्डियां जमाने वाली यूरोप की ठंड और अरब के रेगिस्तान से गुजरने के बाद ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की मिट्टी बचाओ अभियान के तहत मोटरसाइकिल यात्रा अब भारत पहुंच गई है. सद्गुरु की ‘मिट्टी के लिए यात्रा’ यूरोप, मध्य-एशिया और मध्य-पूर्व के बाद भारत के पश्चिमी तट पर पहुंची. सद्गुरु ओमान के सुल्तान काबूस बंदरगाह से तीन दिन में गुजरात में जामनगर बंदरगाह पहुंचे.
भारतीय नौसेना ने अपने बैंड पर ‘सेव-सॉयल’ एंथम बजाकर सद्गुरु का भव्य स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने ‘धरती की पुकार, धरती की ललकार, धरती की दहाड़, मिट्टी बचाओ पेड़ लगाओ’ के नारे भी लगाए. सद्गुरु ने भारत में ‘मिट्टी के लिए यात्रा’ की शुरुआत एक पेड़ लगाकर की. नगाड़ों की धमक, लोक नृत्य के बीच सद्गुरु ने मिट्टी बचाओ का जोश बनाए रखने का संदेश दिया.
सद्गुरु ने कहा कि कम से कम अगले 30 दिन आप अपनी आवाज को तेज रखिए. बस एक दिन चिल्लाने से नहीं होगा. एक स्थायी तरीके से हर दिन 15-20 मिनट संदेश को आगे बढ़ाइए. जब तक कि हम यह न सुनें कि दुनिया में हर सरकार ने मिट्टी को पुनर्जीवित करने की नीति बना ली है. उन्होंने दोहराया कि हम सबके हाथ में फोन के रूप में पॉवरहाउस है और हर किसी को मिट्टी के लिए बोलने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए.
बंदरगाह पर सद्गुरु का स्वागत करने के लिए जामनगर में जाम साहब की प्रतिनिधि एकताबा सोढ़ा के साथ ही कई राजनेता और भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के कमांडिंग ऑफिसर भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा होना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है. वे नीतिगत बदलाव को प्रभावित कर रहे हैं, शिक्षित कर रहे हैं, मिट्टी बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. एकताबा ने कहा कि आज जामनगर के इतिहास में दूसरी बार है कि शाही परिवार के निमंत्रण पर मालवाहक बंदरगाह पर एक विशेष अधिसूचना के साथ असैनिक उतर रहा है. सद्गुरु ने किया कलाकारों का अभिवादन
सद्गुरु ने इस दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भी अभिवादन किया. इस मार्च में मिट्टी के विलुप्त होने को रोकने के लिए वैश्विक अभियान शुरू करने के बाद सद्गुरु फिलहाल 30 हजार किलोमीटर की सौ दिन की ‘मिट्टी के लिए यात्रा’ पर हैं. उनकी यात्रा 21 मार्च को लंदन से शुरू हुई थी जो जून महीने के अंत में कावेरी नदी घाटी पहुंचकर समाप्त होगी.
सद्गुरु ने अपनी मोटरसाइकिल से बंदरगाह पर मिट्टी बचाओ स्वयंसेवियों की लंबी कतार के बीच से गुजरते हुए उनका अभिवादन किया और नेवी गेट की ओर बढ़ गए जहां नौसेना बैंड ने कमांडिंग ऑफिसर और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संगीतमय स्वागत किया. सद्गुरु इसके बाद बंदरगाह से बाहर आए और भारत में अपनी आगे की यात्रा पर बढ़ गए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







