
मिजोरम में 3.5 करोड़ की मॉर्फीन जब्त: असम राइफल्स के जवानों ने बॉर्डर के पास दो तस्करों को दबोचा
AajTak
मिजोरम के सैतुअल जिले में असम राइफल्स ने 3.51 किलो मॉर्फीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आरोपियों को वाहन समेत पुलिस के हवाले किया गया है. जानें पूरा मामला.
मिजोरम के सैतुअल जिले में गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. असम राइफल्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मणिपुर सीमा से सटे नगोपा गांव के चेक पोस्ट पर निगरानी कड़ी की. इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. पहले सब सामान्य लग रहा था, लेकिन जब जवानों ने कुछ गड़बड़ होने के शक में तलाशी ली तो मामला नशीले पदार्थों की तस्करी का निकला.
3.51 किलो मॉर्फीन बरामद वाहन को रोकने के बाद असम राइफल्स के जवानों ने उसकी गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया. गाड़ी से 3.51 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की गई. बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. इतनी बड़ी मात्रा में मॉर्फीन की बरामदगी ने यह साफ कर दिया कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह खेप आगे किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंचाई जानी थी. लेकिन समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया गया.
दो तस्कर गिरफ्तार ड्रग्स की बरामदगी के साथ ही वाहन में सवार दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. उनकी पहचान कासिम और मुकीम अली के रूप में हुई है. दोनों आरोपी कथित तौर पर इस मॉर्फीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे. पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, इस पूरे रैकेट की असली परतें अब आगे की जांच में खुलेंगी.
चौकसी से टूटा नेटवर्क नगोपा गांव, जो मिजोरम और मणिपुर की सीमा के पास स्थित है, तस्करों के लिए अक्सर ट्रांजिट पॉइंट माना जाता रहा है. ऐसे इलाकों में चौकसी बेहद जरूरी होती है. असम राइफल्स की मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सीमा पर निगरानी कितनी अहम है. अगर यह खेप अपने गंतव्य तक पहुंच जाती, तो इसका असर कई जिंदगियों पर पड़ सकता था. सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई ने न केवल ड्रग्स जब्त की, बल्कि एक संभावित नेटवर्क को भी झटका दिया.
पुलिस को सौंपे गए आरोपी असम राइफल्स ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों, जब्त मॉर्फीन और वाहन को सैतुअल पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मॉर्फीन की सप्लाई कहां से हुई और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है. फिलहाल, इस कार्रवाई को मिजोरम में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







