
मास्क लगाकर खाना ऑर्डर किया तो लगेगा जुर्माना, इस रेस्टोरेंट में है अजीब नियम
AajTak
पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस महामारी के चलते पब्लिक प्लेस में मास्क लगाए लोग काफी आम हो चुके हैं और सरकारों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील कर रहा है. हालांकि अमेरिका में एक रेस्टोरेंट ऐसा है जो मास्क लगाने पर लोगों को फाइन लगा देता है.
पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस महामारी के चलते पब्लिक प्लेस में मास्क लगाए लोग काफी आम हो चुके हैं और सरकारों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील कर रहा है. हालांकि अमेरिका में एक रेस्टोरेंट ऐसा है जो मास्क लगाने पर लोगों को फाइन लगा देता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) अमेरिका के कैलिफॉर्निया शहर में फिडलहेड्स कैफे है जो अपने नियमों के चलते काफी चर्चा में है. इस कैफे के मालिक क्रिस कासलमैन हैं. वे हमेशा से ही कोरोना के चलते लगी गाइडलाइन्स के विरोधी रहे हैं और वे कोरोना वैक्सीन के भी समर्थक नहीं है. क्रिस मानते हैं कि लॉकडाउन के चलते अमेरिका को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) गौरतलब है कि अमेरिका में कैलिफॉर्निया और हवाई ऐसे राज्य हैं जहां अब भी वैक्सीन लगवाने के बावजूद लोगों को मास्क को इंडोर्स लगाना पड़ता है. हालांकि क्रिस इसके बावजूद अपने रेस्टोरेंट में लोगों को मास्क में नहीं देखना चाहते है. उनके रेस्टोरेंट का पहला नियम है कि अगर कोई भी मास्क लगाए दिखा तो उस पर 5 डॉलर्स का फाइन लगेगा. (फोटो क्रेडिट: Yelp)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











