
मालेगांव ब्लास्ट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित पर गंभीर आरोप...गवाहों के मुकरने से कमजोर हुआ मामला, बोले न्यायाधीश
AajTak
मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी कर विशेष NIA न्यायाधीश ने विशेष रूप से सेवारत सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित के बारे कहा कि कथित कृत्य उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में नहीं थे और इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए धारा 197 के तहत पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं थी.
मुंबई की विशेष NIA अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया. इनमें से एक आरोपी सेना के मौजूदा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित (जिन पर आतंकी एक्टिविटी के आरोप थे) के बारे में विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने कहा कि उनके कथित कृत्य उनके आधिकारिक कर्तव्यों का हिस्सा नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए धारा 197 के तहत पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं थी.
न्यायाधीश लाहोटी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पुरोहित के कथित कृत्य उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में थे. अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा, क्योंकि पुलिस अधिकारियों की चूक, गवाहों का मुकर जाना और महत्वपूर्ण सबूत का रिकॉर्ड पर ना आना जैसे कारण रहे. इसका मतलब ये नहीं कि पुरोहित द्वारा किए गए कृत्य उनके आधिकारिक कर्तव्यों का हिस्सा थे. इसलिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 197 के तहत मंजूरी लेने का सवाल ही नहीं उठता.'
क्या है धारा 197
CrPC की धारा 197 के अनुसार, किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अपराध का संज्ञान लेने से पहले सरकार से पूर्व मंजूरी लेना जरूरी है. पुरोहित ने अपने मुकदमे को चुनौती देते हुए दावा किया था कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उचित मंजूरी नहीं ली गई थी. ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था.
पुरोहित का दावा
वहीं, अदालत से बरी होने के बाद पुरोहित ने कहा कि उन्हें अपनी सेना से प्यार है जो उनके साथ खड़ी रही, लेकिन अदालत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सेना ने पुरोहित को बचाने के लिए कुछ नहीं किया.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






