
मालदीव में Anti India सरकार आने पर खुश था चीन, अब ताइवान ने जड़ा तमाचा!
AajTak
China Taiwan Maldives: ताइवान में जो कुछ हुआ, उसने चीन को सबसे बड़ी टेंशन में डाल दिया है. हाल में ही वो मालदीव के मामले में काफी मुखर होकर बोल रहा था. वो भी तब, जब यहां भारत विरोधी बातें हो रही थीं.
दुश्मन का दुश्मन दोस्त... ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. कुछ ऐसा ही किरदार इस वक्त चीन अदा कर रहा है. जो भारत के खिलाफ बोले, चीन उसके पक्ष में बोलने से पीछे नहीं हटता. लेकिन जो चीन के खिलाफ बोले, चीन उसकी तब तक आलोचना करता है, जब तक कि वो थक न जाए. जब मालदीव में चीन समर्थित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार आई, तो चीन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
इंडिया आउट के नारे लगाकर चुनाव अभियान करने वाले मुइज्जू का चीन ने इस कदर साथ दिया, कि वो सही गलत भी भूल गया. हाल का ही मामला ले लीजिए. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर गए.
उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं. उन्होंने भारतीयों से कहा कि वो देश के भीतर मौजूद इस खूबसूरत जगह को देखने आएं. वो केवल भारत के टूरिज्म की बात कर रहे थे. उन्होंने दूर दूर तक मालदीव का नाम नहीं लिया.
न ही भारत के लोगों ने मालदीव का कहीं जिक्र किया. लेकिन नफरत क्या न कराती, मालदीव की ट्रोल आर्मी सोशल मीडिया के इस मैदान में कूद पड़ी. यहां के मंत्रियों और नेताओं ने भी अपने अंदर मौजूद जहर को यहीं पर उगलना शुरू कर दिया.
उन्होंने मालदीव की लक्षद्वीप से तुलना की. भारतीय प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया.
चीन ने तनाव के बीच मालदीव के लिए कही बड़ी बात

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











