
मालदीव में क्या कर रही है भारतीय सेना, जिसे हटाना चाहते हैं मुइज्जू... चीन से क्या है कनेक्शन
AajTak
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिक को उनके देश से हट जाने को कहा है. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी 'इंडिया आउट' का नारा दिया था. लेकिन मुइज्जू मालदीव से भारतीय सेना को हटाना क्यों चाहते हैं? और वहां भारतीय सेना कर क्या रही है?
मालदीव में जब से मोहम्मद मुइज्जू राष्ट्रपति बने हैं, तब से भारत के साथ रिश्तों में तल्खी आ रही है. मुइज्जू कई मौकों पर भारत विरोधी बयान दे चुके हैं. अब उन्होंने एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि भारत के हर सैनिक को मालदीव से चले जाना चाहिए.
राष्ट्रपति चुने गए मुइज्जू 17 नवंबर को शपथ लेंगे. उन्होंने कहा है कि जिस दिन वो पद संभालेंगे, उसी दिन से मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाना शुरू कर देंगे.
मुइज्जू ने अपना चुनाव 'इंडिया आउट' कैंपेन पर लड़ा था. मुइज्जू को 53% वोट मिले थे. जबकि, मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को 46% वोट हासिल हुए थे.
अब एक बार फिर मुइज्जू ने इस बात को दोहराया है. उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमें मालदीव की जमीन पर कोई भी विदेशी सैनिक नहीं चाहिए. मैंने मालदीव के लोगों से वादा किया था और मैं पहले दिन से ही अपने वादे को पूरा करूंगा.'
पर ऐसा क्यों चाहते हैं मुइज्जू?
चुनाव जीतने के बाद पहली रैली में मुइज्जू ने कहा था, 'मालदीव की संप्रभुता और स्वतंत्रता सबसे ज्यादा मायने रखती है. लोग नहीं चाहते कि भारतीय सैनिक मालदीव में रहें. वो हमारी भावनाओं और इच्छा के खिलाफ यहां नहीं रह सकते.'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











