
मालदीव के लिए बजट घटाया या बढ़ाया? मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
इसी महीने 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में मालदीव के लिए सहायता राशि घटा दी गई थी. लेकिन गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मालदीव के लिए आवंटित बजट को रिवाइज किया गया है.
मालदीव से जारी राजनयिक विवाद के बीच भारत ने मालदीव के लिए सहायता राशि बढ़ा दी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में भारत ने मालदीव के लिए 93.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित किया है. हालांकि, 1 फरवरी को पेश हुए बजट में मालदीव के लिए सहायता राशि घटा दी गई थी. लेकिन गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मालदीव के लिए आवंटित बजट को रिवाइज किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 फरवरी को पेश हुए बजट में मालदीव के लिए 600 करोड़ रुपये यानी 72 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गई थी. जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में लगभग 20 मिलियन डॉलर कम था. वित्तीय वर्ष 2024 के बजट में भारत ने मालदीव के लिए 92 मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित किए थे.
भारत मालदीव के लिए एक 'कमिटेड डेवलपमेंट पार्टनर': विदेश मंत्रालय
गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब मालदीव को आवंटित बजट में कटौती को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आवंटित बजट की राशि बढ़ा दी गई है. भारत मालदीव के लिए एक 'कमिटेड डेवलमेंट पार्टनर' के रूप में बना हुआ है.
मालदीव को आवंटित बजट को लेकर चल रहीं अटकलों पर उन्होंने कहा,"मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मालदीव के लिए बजट बढ़ाया गया है. जबकि कुछ कह रहे हैं कि बजट घटाया गया है. सच्चाई यह है कि कुछ निश्चित राशि आवंटित की जाती है और फिर संशोधित की जाती है. संशोधन के दौरान ही नए प्रस्तावों पर विचार किया जाता है. मालदीव के लिए इस बार 779 करोड़ बजट आवंटित है. जबकि पहले का अनुमानित बजट 600 करोड़ था. जब हमारे पास और अधिक स्पष्टता होगी तो नए आंकड़ों को भी संशोधित किया जाएगा. हम मालदीव के लिए एक कमिटेड डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में बने रहेंगे.'
दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास!

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









