
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश, राज्य मंत्री समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मालदीव पुलिस प्रवक्ता अहमद शिफान ने भी मंत्री शमनाज की मंगलवार को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ़्तारी की पुष्टि की. इससे पहले, पुलिस ने शमनाज के घर पर छापा मारा और कई ऐसी चीज़ें जब्त कीं, जिनके बारे में सूत्रों का कहना है कि उनका इस्तेमाल काला जादू करने के लिए किया गया होगा.
मालदीव में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है. कारण, पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर कथित तौर पर काला जादू करने के आरोप में देश की सरकार के एक मंत्री को गिरफ्तार किया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने के आरोप में पर्यावरण मंत्रालय की राज्य मंत्री फातिमा शमनाज के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने एक बयान में बताया कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सभी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. स्थानीय अखबार के मुताबिक मंत्री शमनाज के भाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया. शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं. शमनाज की गिरफ़्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली. पुलिस ने घर से कुछ सामान भी जब्त किया है.
मंत्री शमनाज के घर से काला जादू से जुड़ी चीजें जब्त
पुलिस प्रवक्ता अहमद शिफान ने भी मंत्री शमनाज की मंगलवार को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ़्तारी की पुष्टि की. इससे पहले, पुलिस ने शमनाज के घर पर छापा मारा और कई ऐसी चीज़ें जब्त कीं, जिनके बारे में सूत्रों का कहना है कि उनका इस्तेमाल काला जादू करने के लिए किया गया होगा.
मुइज्जू के साथ कई पदों पर काम कर चुकी आरोपी मंत्री
बता दें कि अप्रैल में पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित होने से पहले शमनाज ने पिछले साल सितंबर में चुने गए मुइज्जू के लिए राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था. इससे पहले उन्होंने माले की नगर परिषद में मुइज्जू के साथ काम किया था और मुइज्जू के मेयर रहने के दौरान शहर के पार्षद के रूप में काम किया था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









