
मालदा: 19 साल के बेटे ने मां-बाप समेत मार दिए घर के चार लोग, बड़े भाई ने 4 महीने बाद खोला राज
AajTak
जिस बेटे को पाल-पोस कर इतना बड़ा किया, वो ही अपने मां-बाप की हत्या कर देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. आरोपी बेटे पर सनक ऐसी सवार हुई, कि उसने अपनी बहन और दादी को भी नहीं बख्शा. बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला.
पश्चिम बंगाल में मालदा के कालियाचक में युवक को उसके माता-पिता, दादी और बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई पुलिस ने आरोपी युवक के बड़े भाई की शिकायत के बाद की. बताया गया है कि हत्या के बाद लाशों को घर के पास ही जमीन में दफना दिया गया था. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली है. मालदा पुलिस ने 19 वर्षीय आसिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कबूल किया, कि मां-बाप के साथ ही उसने अपनी बहन और दादी की भी हत्या की है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











