
मारे गए या चकमा देकर निकले... सीरिया छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद कहां गायब?
AajTak
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कौन-कौन सवार था. लेकिन, रॉयटर्स ने सीरियाई सूत्रों के हवाले से बताया कि
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दमिश्क से भागने की कोशिश के दौरान जिस विमान में वह सवार थे, वह क्रैश हो गया या विद्रोहियों द्वारा मार गिराया गया. ओपन-सोर्स डेटा ट्रैकर Flightradar24.com के मुताबिक, दमिश्क हवाई अड्डे से एक सीरियन एयर फ्लाइट ने उड़ान भरी. यह विमान Ilyushin Il-76T मॉडल का था और शुरू में सीरिया के तटीय क्षेत्र की ओर जा रहा था.
हालांकि, उड़ान के दौरान विमान ने अचानक अपनी दिशा बदल दी और विपरीत दिशा में कुछ मिनटों तक उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया. विमान की लास्ट लोकेशन होम्स शहर के पास थी, जो विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थित है. फ्लाइट डेटा के अनुसार, रडार से गायब होने से पहले विमान की ऊंचाई अचानक 3,650 मीटर से गिरकर 1,070 मीटर हो गई. यह संकेत देता है कि विमान को निशाना बनाया गया या फिर यह किसी तकनीकी खराबी का शिकार हो गया.
फ्लाइटरडार ने स्वीकार किया कि डेटा में कुछ विसंगतियां हो सकती हैं. उन्होंने इसके पीछे विमान के पुराने ट्रांसपोंडर और इलाके में जीपीएस जैमिंग को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उपलब्ध डेटा विमान की फ्लाई वे की "अच्छी जानकारी" देता है.
बशर अल-असद का क्या हुआ? अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कौन-कौन सवार था. लेकिन, रॉयटर्स ने सीरियाई सूत्रों के हवाले से बताया कि "बहुत अधिक संभावना" है कि बशर अल-असद इस घटना में मारे गए हैं. एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया, "विमान रडार से गायब हो गया. हो सकता है ट्रांसपोंडर बंद कर दिया गया हो, लेकिन बड़ी संभावना यह है कि विमान को गिरा दिया गया."
मिस्र के पत्रकार खालिद महमूद ने इस घटना को जानबूझकर किया गया हमला बताया. उन्होंने ट्वीट किया, "बशर अल-असद को ले जाने वाले विमान के 3डी फ्लाइट डेटा से पता चलता है कि यह क्रैश हो गया. सीरियन एयर का IL-76 विमान अचानक ऊंचाई खो बैठा और ऐसा लगता है कि इसे मार गिराया गया."
रूस की ओर भागने की कोशिश? कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान रूस के लटकिया एयरबेस की ओर जा रहा था. यह एयरबेस असद के लिए सुरक्षित जगह मानी जाती है और लंबे समय से रूसी बलों के नियंत्रण में है. लटकिया, सीरिया के उन कुछ शहरों में से एक है जो अभी तक विद्रोहियों के कब्जे में नहीं आया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









