
मायावती की NO, SAD को न्योते पर कांग्रेस में विरोध... मुंबई बैठक से पहले I.N.D.I.A. का 'सस्पेंस थ्रिलर'
AajTak
विपक्षी गठबंधन की मुंबई में तीसरी बैठक होनी है और इस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल को गठबंधन में शामिल होने के लिए न्योता दिए जाने की बात सामने आ रही है तो मायावती ने साफ कहा है कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी.
लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए व्यूह रचने की कवायद में है. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुंबई में विपक्षी दलों के नेताओं की तीसरी बैठक होनी है. मुंबई के होटल हयात में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने जा रही इस तीसरी बैठक से पहले नई पार्टियों की एंट्री से लेकर प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी तक, I.N.D.I.A. गठबंधन का सस्पेंस थ्रिलर सामने आया है.
प्रधानमंत्री पद पर AAP का दावा
आम आदमी पार्टी ने मुंबई बैठक से पहले प्रधानमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल का नाम आगे बढ़ा दिया. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल पीएम कैंडिडेट बनें. उन्होंने अपनी इस चाहत के पीछे दिल्ली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि कमरतोड़ महंगाई के दौर में भी दिल्ली सरकार इसे काबू रखने में सफल रही है. केजरीवाल ऐसे नेता के तौर पर उभरे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकता है.
प्रियंका कक्कड़ के बयान के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसके नेता प्रधानमंत्री बनें. आम आदमी पार्टी भी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनें. जहां तक गठबंधन के पीएम कैंडिडेट की बात है, सब मिलकर निर्णय लेंगे. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं.
विपक्षी गठबंधन ने SAD को दिया न्योता
विपक्षी गठबंधन की मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक से पहले पंजाब की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. सूत्रों के हवाले से खबर आई कि विपक्षी दलों की ओर से अकाली दल को भी I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है. इस खबर पर अकाली दल की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है. वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसे अफवाह बताया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा है कि कांग्रेस कभी अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी. अकाली वाले खुद ये अफवाह फैला रहे हैं कि बीजेपी के सामने उनकी वैल्यू बढ़ जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









