
मायावती की नाराजगी और उनके एक्शन का कारण अकेले आकाश आनंद नहीं हैं
AajTak
आकाश आनंद को बीएसपी से बाहर करने के बाद भी मायावती एक्शन मोड में ही हैं. ताजा शिकार आनंद कुमार हुए हैं, जो आकाश आनंद के पिता और मायावती के भाई हैं - क्या अब भी आपको लगता है कि बीएसपी में जो हो रहा है उसके पीछे आकाश आनंद ही हैं?
मायावती के ताबड़तोड़ एक्शन जारी हैं. आकाश आनंद के बाद उसी बिजली गति से गाज अब उनके पिता आनंद कुमार पर गिरी है. आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया है. लेकिन, बीएसपी के उपाध्यक्ष वो बने रहेंगे.
बीएसपी में जो कुछ हाल फिलहाल हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि सारा मामला आकाश आनंद के ही इर्द गिर्द घूम रहा है - लेकिन जो भी नजर आ रहा है, सब कुछ वैसा ही हो, लगता नहीं है. आकाश आनंद घटनाक्रम के मुख्य किरदार लगते जरूर हैं, लेकिन हैं नहीं. मायावती ने बहुतों को आजमाया है, लेकिन आकाश आनंद में ही उनको वो स्पार्क दिखा है, जिसकी उनको जरूरत थी.
जब लोकसभा चुनाव के वक्त आकाश आनंद से सारी जिम्मेदारियां ले ली गई थीं, तब भी एक चर्चा ये भी रही कि मायावती ने सारा ताना बाना आकाश आनंद को प्रोटेक्ट करने के लिए बुना है, और बाद में वो सही भी साबित हुआ - यही सब कारण हैं जो बताते हैं कि आकाश आनंद पर ताजातरीन एक्शन भी बीएसी की राजनीतिक का कोई स्थाई भाव नहीं है.
मायावती के ताबड़तोड़ एक्शन को कैसे समझें?
बीएसपी नेता मायावती लगातार ब्रेकिंग न्यूज दे रही हैं. आकाश आनंद को हटाने के बाद उनके पिता आनंद कुमार को बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था, लेकिन अब ये जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को दे दी गई है.
बताया ये गया है कि आनंद कुमार बीएसपी के उपाध्यक्ष बने रहेंगे. मायावती ने ये जानकारी सोशल साइट X पर दी है, और पेश ऐसे किया है जैसे आनंद कुमार को हटाया नहीं गया है, बल्कि उनकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










