
मायावती का ट्वीट- चुनाव से पहले यूपी में शुरू हुआ नेताओं-वकीलों की हत्या का दौर
AajTak
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को यूपी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा है कि चुनाव से पहले राज्य में नेताओं, वकीलों और व्यापारियों की हत्याओं का दौर शुरू हो गया है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और इस साल पंचायत के चुनाव हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को यूपी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा है कि चुनाव से पहले राज्य में नेताओं, वकीलों और व्यापारियों की हत्याओं का दौर शुरू हो गया है. बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ‘यूपी में विधानसभा व पंचायत चुनाव से पहले नेताओं, वकीलों व व्यापारियों आदि की हत्याओं का दौर शुरू हो जाना चिन्ताजनक है. किन्तु अति-दुखद व निन्दनीय है इन घटनाओं को गंभीरता से न लेकर इन्हें पुरानी रंजिश आदि बताकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना, सरकार ध्यान दे.’ बता दें कि इसी हफ्ते के शुरुआत में यूपी के आजमगढ़ में बसपा नेता कलामुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी विधानसभा के कल से शुरू हो रहे सत्र में किसानों व जनहित के अहम मुद्दों के साथ-साथ अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार की घोर लापरवाही व द्वेषपूर्ण कार्रवाई आदि के प्रति सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास करने का पार्टी विधायकों को निर्देश दिया गया है. 2. साथ ही, यूपी विधानसभा के कलसे शुरू हो रहे सत्र में किसानों व जनहित के अहम मुद्दों के साथ-साथ अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार की घोर लापरवाही व द्वेषपूर्ण कार्रवाई आदि के प्रति सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास करने का पार्टी विधायकों को निर्देश।
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











