
मायके से नहीं आ रही थी बीवी, गुस्से में सास-साले की हत्या कर जलाया, फिर कर ली खुदकुशी
AajTak
अमरावती में एक शख्स ने सास और साले की हत्या कर उनके शवों को पेट्रोल डालकर घर में जला दिया. फिर उसी आग में कूदकर आत्महत्या कर दी. पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी इसलिए बच गई क्योंकि वह अपनी मौसी के घर गई हुई थी.
महाराष्ट्र के अमरावती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी और घर में पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया. फिर उसी आग में कूदकर उसने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतक आशीष ठाकरे ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन दोनों की छोटी-छोटी बातों पर अनबन होने लगी और वो मायके चली आई.
सास और साले की हत्या के बाद दामाद ने की खुदकुशी
इसके बाद आशीष बार-बार पत्नी को ससुराल से घर लाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसकी मां और भाई अपनी बेटी को ससुराल भेजने के लिए तैयार नहीं थे. जिसकी वजह से इनके बीच विवाद बढ़ गया था.
पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इससे परेशान होकर आशीष ठाकरे शराब पीकर ससुराल गया. फिर सास और साले में मारपीट करने लगा. बात बढ़ गई और आशीष ने दोनों की हत्या कर उनके शवों को उन्हीं के घर जला दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










