
मामी की जगह भांजी दे रही थी हाईस्कूल की परीक्षा, फ्लाइंग स्क्वाड ने पकड़ लिया
AajTak
उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के खुर्जा में एक छात्रा अपनी मामी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई. परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश में आज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. इसी सिलसिले में आज बुलंदशहर के खुर्जा में एक छात्रा अपनी मामी की जगह एग्जाम देते पकड़ी गई है. इस मामले में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर पुलिस एक्शन ले रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला परीक्षा के पहले दिन खुर्जा के महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज किला रोड का है. यहां मामी की जगह पर भांजी एग्जाम दे रही थी. फ्लाइंग स्क्वाड और परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षक ने चेकिंग के दौरान जब फोटो मैच किया तो वह फॉर्म पर लगे फोटो से मैच नहीं हुआ.
इसी के साथ प्रवेश पत्र पर भी लगा फोटो अलग था. अधिकारियों ने परीक्षा दे रही छात्रा से पूछताछ शुरू की तो वह हड़बड़ा गई. बाद में परीक्षा देने वाली छात्रा को पुलिस और प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मामी की जगह भांजी परीक्षा देने पहुंची थी, जिसका खुलासा चेकिंग के दौरान हो गया.
प्रधानाचार्य व केंद्र व्यस्थापक का कहना है कि जिस छात्रा को परीक्षा देनी थी, उसकी जगह पर दूसरी छात्रा हाईस्कूल का दे रही थी, जो कि नियमानुसार सही नहीं है. खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार ने जारी किए थे ये आदेश
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2023 में नकल करते हुए पकड़े जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 (NSA) लगाने की बात कही गई थी. इसमें शामिल शिक्षक या अन्य किसी की संलिप्त पाए जाने पर कुर्की किए जाने की भी बात सामने आई थी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








