
माफिया पर सख्त योगी सरकार, 61 माफियाओं की लिस्ट तैयार... देखें हल्ला बोल
AajTak
शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है और पुलिस को उसकी तलाश है. इस बीच यूपी सरकार ने यूपी के माफिया की लिस्ट तैयार की है. 61 माफियाओं को काबू में करने का प्लान तैयार किया गया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ चेतावनी दी है कि अब कोई भी माफिया किसी को परेशान नहीं कर पाएगा. देखें हल्ला बोल.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











