
मानहानि मामले में संजय राउत को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
AajTak
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के लिए राहत की बड़ी खबर आई है. मुंबई सेशन्स कोर्ट ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि के मामले में राउत को बरी कर दिया है.
मुंबई सेशन्स कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत को प्रोफेसर मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि मामले में गुरुवार को बरी कर दिया. इससे पहले मज़गांव स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत दोषी ठहराते हुए 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. संजय राउत ने अपने वकील मनोज पिंगले के माध्यम से इस फैसले को सेशन्स कोर्ट में चुनौती दी थी.
रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रोफेसर मेधा सोमैया ने आरोप लगाया था कि राउत ने उन पर और उनके एनजीओ 'युवा प्रतिष्ठान' पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले का झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की है.
कोर्ट के बाहर राउत ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था.
क्या है पूरा मामला?
मेधा सोमैया की शिकायत के मुताबिक, 15 अप्रैल 2022 के आस-पास संजय राउत ने मीडिया में उनके खिलाफ नफरत और शरारत भरे बयान दिए थे. वकील विवेकानंद गुप्ता के जरिए दायर शिकायत में कहा गया कि ये बयान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची. राउत ने कथित तौर पर मेधा और उनके एनजीओ को शौचालय निर्माण से जुड़े घोटाले में घसीटा था.
यह भी पढ़ें: 'इंडिया ब्लॉक की लीडरशिप में रोटेशन सिस्टम हो', संजय राउत के बाद अब कार्ति चिदंबरम की डिमांड

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







