
मानहानि केस में सीएम आतिशी को HC का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवीण शंकर कपूर के वकील ने कहा कि निचली अदालत के जज ने अपने फैसले में राजनीतिक विश्लेषण किया है. कपूर के वकील ने अदालत में दलील दी कि हॉर्स ट्रेडिंग पर प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को लेकर अभी तक आतिशी की ओर से कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है.
BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा आप नेता आतिशी के खिलाफ दाखिल मानहानि मामले को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया. अदालत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी किया है. अब दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी.
सुनवाई के दौरान प्रवीण शंकर कपूर के वकील ने कहा कि निचली अदालत के जज ने अपने फैसले में राजनीतिक विश्लेषण किया है. कपूर के वकील ने अदालत में दलील दी कि हॉर्स ट्रेडिंग पर प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को लेकर अभी तक आतिशी की ओर से कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है.
आतिशी ने कोई सबूत पेश नहीं किया
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के आरोप लगाया गया था कि BJP ने आप विधायकों से पार्टी बदलने के लिए संपर्क किया था. प्रवीण शंकर कपूर के वकील ने कहा कि कोर्ट ने आतिशी को विसल ब्लोअर कहा है. लेकिन इस मामले में केजरीवाल और आतिशी की तरफ से कोई सबूत अभी तक पेश नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 9 हत्याएं, AAP नेता आतिशि बोलीं- दिल्ली में वासेपुर जैसा सीन
कुछ महीने पहले ये मामला सामने आया था

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











