
मानसून की मार, मैदान से पहाड़ तक हाहाकार... उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा
AajTak
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1 और 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें मौसम विभाग ने आगाह किया है कि संवेदनशील या निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और भूस्खलन का खतरा है. पहाड़ों पर बादलों ने तबाही मचा रखी है तो मैदानों में भी हाल बुरा है. जमशेदपुर में जहां मैदान थे, वहां तालाब हैं. इलाके के इलाके दरिया बन गए हैं.
मौसम विभाग (IMD) ने आधिकारिक तौर पर पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की घोषणा कर दी- जो कि इसकी सामान्य तिथि 8 जुलाई से 9 दिन पहले है. पूरे देश में मानसून की दस्तक के बाद किसानों को जहां बहुत बड़ी राहत मिली है, वहीं कई राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. उत्तर से लेकर दक्षिण और पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के बीच हर ओर उफनते सैलाब की तस्वीरें आ रही हैं. देश के कई प्रमुख शहरों में सड़कें पानी से लबालब भरी हैं, पहाड़ों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं.
हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही तबाही की शुरुआत हो चुकी है. इस पहाड़ी राज्य के कई जिलों से लगातार आसमानी आफत की तस्वीरें सामने आ रही हैं. गत 25 जून को कुल्लू में बादल फटने के बाद हुई बर्बादी का खौफ लोगों के ज़ेहन में अभी ताजा ही था कि एक बार फिर हिमाचल में कुदरत का प्रचंड रूप दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रातभर हुई बारिश के बाद पटरियों पर पत्थर और पेड़ गिरने से शिमला-कालका रेल लाइन पर रविवार को सेवाएं स्थगित कर दी गईं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात घंटों बाधित रहा. मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मानसून में अब तक 31 लोगों की गई जान, 300 करोड़ का नुकसान, सरकार ने जारी किया अलर्ट
लारजी डैम की फ्लशिंग के कारण भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंडोह डैम के सभी पांच गेट खोल दिए हैं. पंडोह डैम में 44 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी आ रहा है और उतनी ही मात्रा में आगे छोड़ा जा रहा है. प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों तीन जगहों पर बादल फटा है लिहाजा कई इलाकों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते लोग डरे हुए हैं. मनाली में दो साल पहले बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई थी. भारी बारिश के बीच एक बार फिर व्यास नदी अपना मार्ग बदल रही है, जो लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही में 4 की मौत, जिंदा बचे लोगों ने बताई खौफनाक आपबीती
तेज बहाव के कारण व्यास नदी किनारे पर स्थित मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा रही है.प्रशासन की ओर से जो तैयारी की गई है, मौसम की मार के बीच वो काफी नहीं पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइट से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. सरकार और प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि लोग नदियों से दूर रहें. कांगड़ा वैली में जोरदार बारिश के बाद कई रास्ते बंद हो गए हैं. कई जगह भूस्खलन के बाद नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो एक जुलाई तक हिमाचल में कई जगहों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से लेकर उच्च स्तर के फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है. भारी बारिश से निचले इलाकों में सतही जलभराव और बाढ़ आ सकती है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






