
मातोश्री कब जाएंगे एकनाथ शिंदे? महाराष्ट्र सीएम ने दिया ये जवाब
AajTak
महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने के बाद हमारे विधायकों ने इतिहास रच दिया. मैं अपने सभी 50 विधायकों को बधाई देता हूं. साथ ही बीजेपी को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने 115 विधायक होने के बावजूद मुझ जैसे शिवसैनिक को समर्थन करने का फैसला किया.
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली. एकनाथ शिंदे ने सीएम बनने के बाद कहा कि यह बालासाहेब के हिंदुत्व की जीत है. एकनाथ शिंदे ने कहा, आज न सिर्फ मेरे सहयोगी बल्कि पूरा महाराष्ट्र खुश है कि बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है. हमारे विधायकों ने इतिहास रच दिया. मैं अपने सभी 50 विधायकों को बधाई देता हूं. साथ ही बीजेपी को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने 115 विधायक होने के बावजूद मुझ जैसे शिवसैनिक को समर्थन करने का फैसला किया. इतना ही नहीं जब एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि आप कब मातोश्री जाएंगे? उन्होंने कहा, जब समय आएगा, मैं 'मातोश्री' जाऊंगा. आपको पता चल जाएगा.
विधायकों का विश्वास बना कर रखूंगा- शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने पिछले 2.5 सालों में विधायकों को फंड आवंटन होते देखा है. अब मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इन 50 विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास के लिए पर्याप्त फंड मिले.
एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं यह कोशिश करूंगा कि विधायकों का विश्वास मेरे ऊपर बना रहे. उन्होंने कहा, हम बालासाहेब की हिंदुत्व की विचारधारा के साथ आगे बढ़ेंगे. बालासाहेब और आनंद दिघे ने मुझे अन्याय न करना सिखाया.
एकनाथ शिंदे ने कहा, हम विधानसभा में शिवसेना के रूप में काम करने जा रहे हैं और हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट सिर्फ औपचारिकता मात्र है. हमारे पास 175 विधायक हैं. एक साथ 50 विधायकों का सत्ता छोड़ना ऐतिहासिक है.
एकनाथ शिंदे गुरुवार शाम को शपथ लेने के बाद गोवा लौट गए. यहां उन्होंने अपने साथी विधायकों से मुलाकात की. गोवा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, आज महाराष्ट्र ने ये दिन शिवसेना के 50 विधायकों की वजह से देखा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









