
माउंट फूजी ज्वालामुखी विस्फोट हुआ तो क्या होगा? जापान ने जारी किया खतरनाक AI वीडियो
AajTak
जापान सरकार ने माउंट फूजी ज्वालामुखी विस्फोट का एक एआई वीडियो जारी किया है. इस वीडियो को जारी करने का उद्देश्य टोक्यो व आसपास के लोगों को अलर्ट करना है. ताकि, ऐसी आपात स्थिति के लिए लोग हमेशा तैयार रहें.
जापान में राजधानी टोक्यो के नजदीक एक माउंट फूजी नाम का एक विशाल ज्वालामुखी पर्वत है. इस ज्वालामुखी में 318 साल पहले विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट को 'होई' कहा जाता है. इतने सालों से माउंट फूजी में कोई विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन यह एक एक्टिव ज्वालामुखी है. फिर भी जापान के लोगों को इसका डर सताते रहता है. अगर आज माउंट फूजी में होई जैसा भयावह विस्फोट हो तो क्या होगा?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में वहां की सरकार ने माउंट फूजी विस्फोट का एक वीडियो जारी किया है. हालांकि, ये वीडियो AI जेनेरेटेड है. लोगों को ऐसी इमरजेंसी के लिए हमेशा अलर्ट रहने को लेकर इस वीडियो को जारी किया गया है.
अलर्ट के तौर पर जारी किया गया AI वीडियो माउंट फूजी के विस्फोट को लेकर बनाए गए AI वीडियो में इसकी भयावहता दिखाई गई है कि पूरा टोक्यो इसकी चपेट में आ जाएगा. इस वीडियो को जारी करने का सरकार का मकसद ये है कि टोक्यो निवासियों को माउंट फ़ूजी के विस्फोट से होने वाले संभावित प्रभाव की चेतावनी दी जाए.
इस भयावह वीडियो में ज्वालामुखी विस्फोट के कुछ ही घंटों के भीतर राजधानी में फैली राख दिखाई गई है. इसकी शुरुआत एक महिला को मोबाइल पर अलर्ट मिलने से होती है. इसके बाद चेतावनी दी जाती है कि यह क्षण बिना किसी चेतावनी के आ सकता है.
318 साल पहले हुआ था माउंट फूजी में आखिरी विस्फोट जापान के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि कोई विस्फोट निकट भविष्य में नहीं होगा, लेकिन माउंट फ़ूजी एक सक्रिय ज्वालामुखी है. इसका आखिरी विस्फोट, जिसे 'होई' विस्फोट के नाम से जाना जाता है, 318 साल पहले हुआ था.
वीडियो में यह भी चेतावनी दी गई है कि ज्वालामुखीय राख दो घंटे के भीतर टोक्यो तक पहुंच सकती है. इससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है तथा बिजली, यातायात और खाद्य वितरण में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












