
'माइनॉरिटी डायलॉग' में नीतीश कुमार गिना रहे थे काम, मदरसा शिक्षकों ने पूछा- सैलरी कब मिलेगी?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम वोटों के सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की कवायद में जुट गए हैं. ऐसे में अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे तो मदरसा शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
बिहार की सत्ता पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सीएम नीतीश कुमार इन दिनों जेडीयू के सियासी आधार को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. महिला और युवाओं के बाद अब नीतीश की नज़र मुस्लिम समुदाय के वोट बैंक पर है, जिसे चुनाव से पहले अपने पाले में रखने के लिए सीधे संवाद करने का प्लान बनाया गया, लेकिन उन्हें मुस्लिमों के गुस्से का सामना करना पड़ा.
गुरुवार को पटना के बापू सभागार में 'माइनॉरिटी डायलॉग' कार्यक्रम में नीतीश कुमार मुसलमानों से रूबरू हुए तो मुसलमानों के एक धड़े ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की. इस दौरान सीएम नीतीश ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ संवाद भी किया.
मदरसा बोर्ड के शताब्दी समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाते हुए कहा कि आरजेडी की सरकार में मुसलमानों के लिए कुछ काम नहीं किया गया. उन्होंने कहा, "मुसलमानों के लिए हमने काम किया है, हम पर भरोसा कीजिए."
नीतीश के 'माइनॉरिटी डायलॉग' में हंगामा
विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच अल्पसंख्यक संवाद का कार्यक्रम हुआ. मदरसा बोर्ड के शताब्दी समारोह के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के एक धड़े ने नीतीश कुमार के सामने अपनी मांगें रखीं.
बिहार में मदरसा बोर्ड के शताब्दी कार्यक्रम से नीतीश कुमार के जाते ही मदरसा शिक्षकों ने हंगामा किया और कहा कि शिक्षकों का वेतन बकाया है, मदरसा बोर्ड की हालत बदहाल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










