
'मां हीराबा दिनभर काम करती थीं, उन्हीं की प्रेरणा से पीएम दिन में 18 घंटे काम करते हैं', बोले भाई प्रह्लाद मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज 100वें साल में प्रवेश कर गई हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे घर जाकर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने अपनी मां हीराबा के संघर्ष की दास्तां भी सुनाई.
आज वडनगर सज रहा था. गुजराती लोक गीत गाए जा रहे थे. चारों ओर खुशी का माहौल था. प्रह्लाद मोदी के आवास और हाटकेश्वर महादेव मंदिर पर खास तैयारियां की जा रही थीं. मौका था पीएम मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन का. प्रह्लाद मोदी पीएम मोदी के भाई हैं, जहां हीराबा रहती हैं, और हाटकेश्वर मंदिर वही स्थान है जहां हीराबेन अक्सर जाया करती थीं. मां हीराबा के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी भी आज गुजरात में थे. उन्होंने मां से मुलाकात की, साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं उनके भाई प्रह्लाद मोदी ने इंडिया टुडे-आजतक से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया कहती है कि पीएम मोदी दिन में 18 घंटे काम करते हैं. लेकिन उन्हें इसकी प्रेरणा मां हीराबा से मिली है.
हीराबेन ने अपने जीवन के 100 साल पूरे कर लिए हैं, इतने लंबे समय तक जीने का राज उनके द्वारा किया गया संघर्ष है. हीराबा का जन्म पालनपुर में हुआ था, शादी के बाद वह वडनगर शिफ्ट हो गईं. प्रह्लाद मोदी ने बताया कि मेरी मां की उम्र महज 15-16 साल थी, जब उनकी शादी हुई थी. उसकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्हें कभी पढ़ने का मौका नहीं मिला. मेरी मां अनपढ़ थीं, लेकिन वह चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़-लिखकर शिक्षित बनें. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि हमारे पास फीस देने के लिए भी पैसे नहीं थे, लेकिन मां ने कभी पैसे उधार नहीं लिए और यह सुनिश्चित किया कि कोई न कोई काम करके बच्चों की पढ़ाई की फीस भरी जाएगी.
कई देसी नुस्खे जानती हैं हीराबेन
प्रह्लाद मोदी ने बताया कि मां हीराबा सभी घरेलू उपचार जानती थीं. वडनगर में वह छोटे बच्चों और महिलाओं का इलाज करती थीं. उन दिनों महिलाएं अपनी परेशानी के बारे में बाहर नहीं बता पाती थीं, लिहाजा वह हीराबा से अपना इलाज कराती थीं. प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मेरी मां कई देसी नुस्खे जानती थीं, भले ही मां अनपढ़ थीं लेकिन हमारा गांव उन्हें डॉक्टर के नाम से पुकारता था.
मां का दिन कड़े संघर्ष में बीतता था
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मां दिन में 2 बार कुएं से पानी खींचकर लाती थीं, वह रोजाना तालाब में कपड़े धोने जाती थीं. रोजाना कई सीढ़ियां चढ़ती थीं. उन्होंने कभी भी बाहर कुछ नहीं खाया. लेकिन मां हीराबा को आइसक्रीम काफी पसंद है. वह इसके लिए कभी मना नहीं करतीं. वह आज भी बहुत आइसक्रीम खाती हैं. हीराबेन के बारे में उनकी सहेली ने बताया कि वह हमेशा अपने काम में व्यस्त रहती थीं. उनकी दिनचर्या सिर्फ काम और उनका परिवार था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







