
मां से रेप, बेटी के उतरवाए कपड़े और वीडियो कॉल पर अश्लीलता... उम्रकैद की सजा पाए प्रज्वल रेवन्ना के काली करतूतों की कहानी!
AajTak
Prajwal Revanna Rape Scandal: कर्नाटक की राजनीति को झकझोर देने वाले सेक्स स्कैंडल में आखिरकार अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुना दिया. इस मामले में हासन से पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा मिली है.
कर्नाटक की राजनीति को झकझोर देने वाले सेक्स स्कैंडल में आखिरकार अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुना दिया. इस मामले में हासन से पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा मिली है. यौन शोषण, रेप, धमकी और डिजिटल क्राइम से जुड़े कई मामलों में 1 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद शनिवार को अदालत ने सजा का ऐलान किया. कोर्ट ने दो मामलों में उम्रकैद और कुल 11 लाख रुपए जुर्माने का आदेश दिया है. यह राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी.
इस सेक्स स्कैंडल में एक साधारण सी साड़ी सबसे बड़ा सबूत बनकर सामने आई. पीड़िता ने अदालत को बताया कि प्रज्वल ने उसके साथ जब जबरन रेप किया, तो उसने साड़ी पहनी हुई थी. वारदात के बाद उसने उस साड़ी को संभाल कर रख लिया.
फोरेंसिक जांच में साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए. अदालत में पेश किए गए इस सबूत ने पूरे मामले को निर्णायक मोड़ दे दिया. इतना ही नहीं पीड़िता ने वारदात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें साफ तौर पर प्रज्वल रेवन्ना का चेहरा दिख रहा था.
इस मामले के खुलासे के बाद पीड़ित लड़की ने बताया था कि साल 2020 और 2021 के बीच प्रज्वल रेवन्ना लगातार उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था. जब उसने इनकार किया, तो उसे और उसकी मां को बर्बाद करने की धमकी देता था.
पीड़ित युवती ने कहा, "वो मेरी मां के फोन पर कॉल करता और मुझे वीडियो कॉल उठाने को कहता. जब मैंने मना किया तो उसने साफ कहा कि यदि मां ने सहयोग नहीं किया तो वह पिता की नौकरी छीन लेगा और मुझे रेप करने से भी पीछे नहीं हटेगा."

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






