
मां से बगावत और प्रेमी की बेवफाई... अहमदाबाद में लिव-इन में रह रही हिंदू युवती ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में मिले धोखे के बाद 22 साल की एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. बिहार की रहने वाली इस युवती को 35 साल के शादीशुदा मोहम्मद आबिद ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था. उसकी बेवफाई ने युवती को मरने पर मजबूर कर दिया.
गुजरात के अहमदाबाद के वटवा इलाके में रहने वाली 22 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी मोहम्मद आबिद की प्रताड़ना और धोखे से तंग आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वो पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. उसे धोखा देकर युवती को अपने इश्क की जाल में फंसाया था.
मूल रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली यह युवती करीब दो साल पहले मोहम्मद आबिद के संपर्क में आई थी. आबिद और युवती की मां दोनों सिलाई का काम करते थे, जिसके जरिए इनका परिचय हुआ. देखते ही देखते आबिद ने युवती को शादी के झूठे वादे कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. युवती उसके प्यार में अंधी हो गई. अपनी मां को दरकिनार कर दिया.
मां के विरोध के बावजूद वो उससे मिलती रही, जिसके चलते मां ने घर तक बदल लिया, लेकिन उसका मोह कम नहीं हुआ. लेकिन दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट तब शुरू हुई जब युवती ने आबिद पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया. वो पहले से ही शादीशुदा था, यह बात युवती को पता थी, फिर भी वह उसके साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी थी.
युवती अपनी मां को छोड़कर एक किराए के मकान में अकेले रहने लगी थी, जहां आबिद अक्सर उससे मिलने आता था. लेकिन जब भी शादी की बात उठती, आबिद साफ इनकार कर देता. पुलिस जांच के मुताबिक, आबिद न तो खुद शादी कर रहा था और न ही युवती को किसी और से शादी करने के लिए प्रेरित कर रहा था.
डीसीपी भगीरथ गढ़वी के अनुसार, घटना वाले दिन भी आबिद और युवती के बीच तीखी बहस हुई थी. आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की थी. इसी प्रताड़ना से टूटकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. उसने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काटी और फिर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव पर चोट के निशान भी मिले.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम और विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आबिद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







