
'मां मेट्रो के साथ घिसटती रही, मैं दौड़ता रहा, मगर...', मासूम बेटे ने बयां किया हादसे का खौफनाक मंजर
AajTak
रीना नाम की महिला दिल्ली के इंद्रलोक स्टेशन से रेड लाइन मेट्रो चेंज कर रही थी. तभी उसकी साड़ी और बैग गेट में फंस गया और वो मेट्रो के साथ घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पिता की मौत के बाद अब मां को खोकर अनाथ हुए महिला के बेटे ने वो खौफनाक मंजर बयां किया है.
आउटर दिल्ली के नागलोई इलाके में रहने वाली एक महिला की मेट्रो प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत हो गई. मामला बीते गुरुवार का है. महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी. नागलोई से मेट्रो लेने के बाद वो इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (Inderlok Metro Station) पहुंची. वहां से दूसरी मेट्रो में बैठने लगी. तभी महिला की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई और और मेट्रो चल पड़ी. इसके कारण महिला काफी दूर तक मेट्रो के साथ प्लेटफार्म पर घिसटती रही.
इस दौरान स्टेशन पर यात्री चिल्लाते रहे. मगर, मेट्रो का दरवाजा नहीं खुला. मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल गई. वहीं गेट से फंसी महिला प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर बने गेट से टकरा गई और मेट्रो ट्रैक पर जा गिरी. इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई. इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई. यह दुर्घटना महिला के 10 साल के बेटे हितेंद्र के सामने हुई, इससे वो सहमा हुआ है.
'मां की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी'
उसने बताया कि वो मां के साथ नानी के घर शादी में शामिल होने के लिए मेरठ जा रहे थे. 13 साल की बहन रिया घर पर ही थी. जब वो लोग इंद्रलोक से मेट्रो ले रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई. मां की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी और मेट्रो चल पड़ी. मां मेट्रो के साथ घिसटती रही और वो उसे बचाने के लिए मेट्रो के साथ दौड़ता रहा. मगर, मेट्रो नहीं रुकी और न ही उसका दरवाजा खुला.
'जब मां प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर पहुंची...'
उसने आगे बताया, ऐसे में जब मां प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर पहुंची तो लोहे की जाली से टकराकर ट्रैक पर गिर गई. तब वो मां को बचाने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूद गया. इसके बाद मेट्रो कर्मचारी पहुंचे और उसकी मां को हॉस्पिटल पहुंचाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घायल अवस्था में महिला को कई हॉस्पिटल ने एडमिट करने से मना कर दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







