मां बोली छुट्टियों पर जा रही हूं, एक दिन बेटी को आया मैसेज… और घर लौटी सिर्फ अस्थियां
AajTak
आयरलैंड के कैवेन की 58 वर्षीय मॉरीन स्लफ ने घरवालों से कहा था कि वह कुछ दिन लिथुआनिया छुट्टियां मनाने जा रही हैं. लिथुआनिया यूरोप का एक खूबसूरत देश है, इसलिए परिवार ने सोचा कि वह कुछ दिन सैर-सपाटा करके लौट आएंगी.लेकिन हकीकत अलग थी. मॉरीन ने चुपचाप अपना बैग पैक किया और निकल पड़ीं उस सफर पर, जिससे वह कभी वापस नहीं लौटने वाली थीं.

बेटी को देर रात मिला चौंकाने वाला मैसेज
मिरर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई की रात मॉरीन की बेटी मेगन रॉयल को अचानक एक दोस्त का मैसेज मिला. उसमें लिखा था-तुम्हारी मां स्विट्जरलैंड में हैं… और शायद अब कभी घर नहीं लौटेंगी.
पहले तो मेगन को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद क्लिनिक की ओर से WhatsApp पर संदेश आया, जिसमें साफ लिखा था-आपकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं.
लाखों रुपये खर्च कर रहस्यमयी प्रक्रिया
रिपोर्ट्स बताती हैं कि मॉरीन ने इस पूरी प्रक्रिया पर करीब 15,000 पाउंड (लगभग 17.7 लाख रुपये) खर्च किए.अब सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी रकम में क्या हुआ? और क्यों इस पूरे मामले को परिवार से छुपाकर रखा गया?

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.