
मां ने 13 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला, घर पर नहीं था पिता
AajTak
Crime News: मां और बच्ची घर पर अकेली थी. महिला का पति मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर था. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है, इसलिए शायद इस घटना को अंजाम दिया गया.
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के में एक निर्दयी मां ने अपनी 13 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिफ्तार कर लिया. वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
जिले के भगवा थाना इलाके के पुतरीखेरा गांव का यह मामला है. मुन्ना अहिरवार की पत्नी ज्योति अहिरवार ने सोमवर की रात करीब 9 बजे अपनी 13 साल की बच्ची पूजा अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और करीब 5 बार वार करने के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और बच्ची घर पर अकेली थी. महिला का पति मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर था. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है, इसलिए शायद इस घटना को अंजाम दिया गया. बहरहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










