
मां ने ही दी थी मर्डर की सुपारी! 14 करोड़ की डील में रोड़ा बना था बेटा...देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
AajTak
देहरादून में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही झकझोर दिया. करोड़ों की प्रॉपर्टी डील के विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को खून के रिश्ते से साजिश में बदल दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जमीन और पैसों के लालच में सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची गई. मामले में मृतक की मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
उत्तराखंड के देहरादून में दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने शहर को स्तब्ध कर दिया था. 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास व्यापारी अर्जुन शर्मा को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी. मामले में दो सुपारी किलर्स के पकड़े जाने के बाद जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला था. मालूम हुआ कि जिस मां ने अर्जुन को जन्म दिया उसी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी.
प्रॉपर्टी विवाद में रिश्तों का खून
प्रॉपर्टी विवाद की आग ने रिश्तों को इस कदर झुलसा दिया कि परिवार के भीतर ही मौत का सौदा तय कर लिया गया. दून पुलिस की जांच में सामने आया है कि करोड़ों की जमीन के विवाद ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया था.
मां समेत चार लोग गिरफ्तार
घटना 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास की है, जहां जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया.
पहले ही पकड़े गए शूटर

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







