
मां ने बेटी संग इनरवियर में खिंचवाई ऐसी फोटोज, भड़के लोग!
AajTak
18 साल की बेटी के साथ बिकिनी में फोटोशूट करवाने की वजह से 49 साल की एक सुपरमॉडल विवादों में घिर गईं. मां-बेटी की फोटोशूट को 'आउट ऑफ लाइन' बताया जाने लगा. अब भी ये पुराना विवाद थमा भी नहीं था कि मां-बेटी ने लेडीज इनविअर में नया फोटोशूट करवा लिया है. और वे दोनों फिर से सुर्खियों में हैं.
अपनी 18 साल की बेटी के साथ बिकिनी में फोटोशूट कराने की वजह से सुपरमॉडल हाइडी क्लुम विवादों में घिर गई थीं. लेकिन इसी बीच मॉडल ने दोबारा बेटी लेनी के साथ इनरवियर में फोटोशूट कराकर फोटोज शेयर कर दिए हैं.
49 साल की हाइडी क्लुम ने यह फोटोशूट इटालियन ब्रांड Intimissimi के लिए करवाया है. फोटो में हाइडी बेटी के साथ एक ही स्टूल टेबल पर बैठी दिखती हैं. मां-बेटी लाल रंग के इनरवियर में पोज देती हैं. फोटो में बेटी लेनी, मां के कंधों पर सिर रखकर आराम करती दिखती हैं. वहीं हाइडी, बेटी के सिर पर अपना सिर रखकर पोज करती हैं.
बता दें कि, पिछले महीने ही इटालियन ब्रांड के लिए फोटोशूट के बाद मां-बेटी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था. तब अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी हावर्ड स्टर्न ने हाइडी और लेनी के फोटोज को ‘आउट ऑफ लाइन’ बताया था.
तब मां-बेटी काले रंग की बिकिनी में पोज करती दिखी थीं. हालांकि, पेज सिक्स से बातचीत में जब लेनी से मां के साथ फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी मां को ‘प्रेरणा स्रोत’ बताया था. लेनी हाल ही में कैलिफॉर्निया से न्यूयॉर्क शहर शिफ्ट हुई हैं ताकि वह आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज अटेंड कर सकें.
लेनी ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं लोगों के रिएक्शन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं. कुल मिलाकर मैं इस कैंपेन से खुश हूं और मैंने मां के साथ एक शानदार दिन बिताया था.
फोटोशूट पर मिले निगेटिव कमेंट्स के बारे में लेनी बोलीं- मुझे उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. मैं नहीं जानती कि लोग उस फोटोशूट पर क्या कह रहे हैं. मैंने एक शानदार दिन बिताया, एक शानदार शूट, मुझे वह काफी पसंद आया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











