
'मां नहीं बन सकती थीं मधुबाला, इसलिए टूटा दिलीप कुमार से रिश्ता', मुमताज का दावा
AajTak
वैसे तो दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी को लेकर तरह-तरह की बातें होती आई हैं. कुछ किस्सों में एक्ट्रेस के पिता को कसूरवार माना जाता है तो कुछ में एक्टर को. लेकिन अब मुमताज ने भी दिलीप कुमार और मधुबाला को लेकर किस्सा सुनाया है. मुमताज ने एकदम अलग ही बात कहकर सभी को चौंका दिया है.
बॉलीवुड की सबसे फेमस लव स्टोरीज में से एक दिलीप कुमार और मधुबाला की भी थी. दिलीप और मधुबाला का एक दूसरे के लिए प्यार, इज्जत और फिर ट्रैजिक तरीके से दोनों का अलग होना आज भी याद किया जाता है. दोनों की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद की जाती थी. मगर किस्मत को ये मंजूर नहीं था, और कई बड़ी वजहों के चलते दिलीप और मधुबाला का प्यार कभी मुकम्मल नहीं हो सका. हाल में ही दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दोनों के ब्रेकअप के पीछे की असली वजह क्या थी.
मुमताज ने सुनाया किस्सा
वैसे तो दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी को लेकर तरह-तरह की बातें होती आई हैं. कुछ किस्सों में एक्ट्रेस के पिता को कसूरवार माना जाता है तो कुछ में एक्टर को. कहा जाता है कि 'नया दौर' फिल्म के चक्कर में दिलीप कुमार ने मधुबाला के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी और इस बात से वो नाराज हो गई थीं. अब सीनियर एक्ट्रेस मुमताज ने भी दिलीप कुमार और मधुबाला को लेकर किस्सा सुनाया है. मुमताज ने एकदम अलग ही बात कहकर सभी को चौंका दिया है.
डॉक्टर ने दी थी मधुबाला को वार्निंग
मुमताज ने हाल में ही विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कई किस्से शेयर किए. इस बीच उन्होंने दिलीप कुमार और मधुबाला को लेकर भी बात की. मुमताज ने कहा, 'उन्होंने (मुधबाला) उनसे ब्रेकअप नहीं किया था, बल्कि ब्रेकअप तो दिलीप ने किया था, क्योंकि उन्हें बच्चे नहीं हो सकते थे. उनके बदले दिलीप ने सायरा बानो से शादी कर ली थी, जो कि काफी अच्छी हैं. इस बात में कोई शक नहीं कर सकता कि मधुबाला, दिलीप कुमार के प्यार में पागल थीं. लेकिन दिलीप साहब को औलाद चाहिए थी. शायद इसी बच्चे की चाहत में उन्होंने सायरा से शादी की. मधुबाला ने ही मुझे खुद ये बात बताई थी.'
मुमताज ने आगे बताया, 'मैं उनसे मिलने जाती थी. वो बिल्कुल ठीक नहीं थीं. वो कहती थीं कि अगर मैंने जिंदगी में किसी से प्यार किया है, तो वो यूसुफ है. लेकिन जब दिलीप को पता चला कि वो मां नहीं बन सकतीं... वो उन्हें यूसुफ बुलाती थीं. डॉक्टर ने मधुबाला से कहा था कि उनकी दिल की बीमारी की वजह से वो बच्चे को जन्म देते हुए अपनी जान गंवा देंगी.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











