
मां नहीं बन पाई डॉक्टर तो जहरीला इंजेक्शन लगाकर ले ली अपनी ही जान
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में एक महिला डॉक्टर मां नहीं बना पाने की वजह से डिप्रेशन में थी, जिसके बाद उसने खुद को ही जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि मृतक डॉक्टर के परिजनों ने उसके पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
महाराष्ट्र के अमरावती में एक महिला डॉक्टर ने जिस तरीके से खुदकुशी की, उससे हर कोई चौंक गया. साई हेल्थ केयर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पंकज दीवान की पत्नी डॉ. प्रियंका दीवान ने खुद को जहरीला इंजेक्शन देकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अकोला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, प्रियंका की शादी अगस्त, 2019 में हुई थी. संतान नहीं होने की वजह से वह डिप्रेशन में थी जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
हालांकि महिला डॉक्टर के परिजनों ने डॉ. पंकज दीवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात को अपने बेडरूम में सोने गई महिला डॉक्टर सुबह देर तक नहीं जागी तो परिजनों को डर सताने लगा. डॉ. पंकज दीवान और उनके परिवार वालों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर डॉ. प्रियंका की लाश पड़ी थी. उनका शरीर नीला पड़ चुका था.
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. हालांकि महिला डॉक्टर के घरवालों के आरोप लगाए जाने के बाद अब 5 डॉक्टरों की विशेष निगरानी में अकोला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








