
'मां की 30 साल की मेहनत सफल हुई...' शपथ से पहले रेखा गुप्ता के बेटे ने कही ये बात
AajTak
रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगी. शपथ लेने से पहले उनके बेटे निकुंज ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मां की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया गया है. हमें पूरा भरोसा है कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभा पाएंगी."
मीडिया से बात करते हुए निकुंज ने बताया, "ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. ये काफी अच्छी बात है. हम कॉन्फिडेंट हैं कि वह जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी. उनकी पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है. वह काफी समय से मेहनत कर रही हैं और उन्होंने यह सब खुद के बलबूते पर हासिल किया है. डूसू स्टूटेंड इलेक्शन से उनकी शुरुआत हुई. पार्टी और पीएम मोदी का धन्यवाद. उनकी हार्डवर्किंग और स्किल्स आज काम आई."
यह भी पढ़ें: रूठों को मनाया, आखिरी मिनट तक सस्पेंस... समझें कैसे रेखा गुप्ता के नाम पर BJP ने लगाई अंतिम मुहर
सास ने भेजी शुभकामनाएं इस बीच, मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता ने अपनी बहू के नैतिक मूल्यों का वर्णन करते हुए कहा कि वह दिल्ली के लिए "अच्छा काम" करेगी. जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह सीएम-पदनामित को अपनी शुभकामनाएं भेज रही हैं, तो मीरा ने कहा: "हां, निश्चित रूप से..."
आपको बता दें कि कुछ ही देर में रेखा गुप्ता दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगी. वह एनडीए शासित सभी 18 राज्यों में एकमात्र महिला सीएम होंगीं. रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे.
यह भी पढ़ें: 'एक-एक पैसे का देना होगा हिसाब...' दिल्ली में CM पद संभालने जा रहीं रेखा गुप्ता AAP के शासन पर बोलीं

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







