
मां की मौत, बेरोजगारी की मार और खूनी रंजिश... इंजीनियर का Ex वाइफ से खौफनाक 'बदला'
AajTak
हैदराबाद में कत्ल की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एक्स-वाइफ के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी कनाडा में काम करता था, लेकिन घरेलू हिंसा के केस और पासपोर्ट सस्पेंड होने के कारण वह वापस नहीं जा सका.
हैदराबाद के भाग्यनगर के पॉश इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 29 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके एक्स हसबैंड ने घर में घुसकर हत्या कर दी. वारदात के समय घर में महिला की सास भी मौजूद थी, लेकिन आरोपी ने कमरे में घुसते ही अंदर से कुंडी लगा ली. पीड़िता के सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है. पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है, वो किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है. 30 वर्षीय आरोपी पहले कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. साल 2022 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन रिश्तों में कड़वाहट की वजह से साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. महिला ने अप्रैल 2025 में दूसरी शादी कर ली.
आरोपी का मानना था कि महिला द्वारा महाराष्ट्र में दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा के केस की वजह से उसका करियर बर्बाद हो गया. उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी हुआ और पासपोर्ट सस्पेंड करना पड़ा, जिसके कारण वो दोबारा कनाडा नहीं जा सका. आरोपी मार्च 2025 में अपनी मां की मौत के बाद भारत आया था. वो मां की मौते के लिए भी अपनी एक्स वाइफ को जिम्मेदार मानता था.
आरोपी ने पीड़िता से बदला लेने की नीयत से सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसके घर का पता हासिल कर लिया. वो दो महीने पहले हैदराबाद आया और एक हॉस्टल में रहकर महिला की रेकी करने लगा. सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को एक बैग के साथ अपार्टमेंट के कॉरिडोर में संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया. बुधवार को आरोपी पूरी तैयारी के साथ पीड़िता के अपार्टमेंट में घुस गया.
उसके बैग में दो चाकू, एक ड्रिलिंग मशीन और पांच लीटर पेट्रोल का कैन था. उसने पीड़िता की चाकू सो हत्या कर दी. शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. कुछ देर में पुलिस टीम भी पहुंच गई. इसके बाद आरोपी ने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया. वो हाथ में लाइटर लेकर खुद को और कमरे को आग लगाने की धमकी देने लगा.
बहुत देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिस को सफलता मिली. आरोपी के समझा बुझाकर वॉशरूम से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. क्राइम सीन का दृश्य बहुत वीभत्स था. महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







